प्रशासनिक फेरबदल: SP श्वेता सिन्हा ने बदले 3 थानों के प्रभारी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस प्रशासन में बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए तीन थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी:
प्रेमप्रकाश अवधिया: राखी थाना प्रभारी से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
विद्याभूषण भारद्वाज: खरोरा थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसआई दीपक कुमार साहू: राखी थाना के नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
एसआई जितेन्द्र डहरिया: माना थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) अटैच किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments