जल्द होगी प्रशासनिक कार्रवाई, दफ्तर में दारू पीते मिले सरकारी अधिकारी और कर्मचारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मोहला- मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी में सुरक्षित और कुशलता पूर्वक विधानसभा चुनाव कराने में प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आरईएस विभाग और जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अधीन पदस्थ सब इंजीनियर और करारोपण अधिकारी बाबू एक साथ पंचायत के भविष्य से जुड़े सरकारी कार्यालय में शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। अंबागढ़ चौकी स्थित जनपद पंचायत के अंदर लंबे समय से शाम होते ही कार्यालय अय्याशी के अड्डे में तब्दील होने की सूचना मिली है। पत्रकारों के स्टिंग ऑपरेशन के वक्त कैमरे में कैद हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि, लंबे समय से खबर सामने आ रहा थी कि, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी कार्यालय के अंदर शाम होते ही अधिकारी और बाबू एक साथ मिलकर शराब और अन्य आपत्तिजनक गतिविधि करते आ रहे हैं।
बीती रात जनपद पंचायत सरकारी कार्यालय के ऊपर स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) कार्यालय के अनुविभागीय अधिकारी के चेंबर में सब इंजीनियर वाय के साहू, करारोपण अधिकारी मिलाप राम कस्तूरे, लेखापाल विद्यासागर रजक, सहायक ग्रेड 2अश्वनी गावरे, आरईएस के धर्मेंद्र रंगारे सहायक ग्रेड 3 शराब सेवन करते कार्यालय में मिले हैं। जैसे ही स्थानीय पत्रकारों की टीम उनके महफिल में दाखिल हुई, वैसे ही इनके बीच में भगदड़ मच गई और अफसर बाबू महफिल छोड़ कार्यालय से दौड़ लगाते हुए भाग निकले।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments