google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लै....

Oct 4, 2023
1 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर-लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लै ने आज राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्होंने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में हुई बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु की हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भारत सरकार को भेजे जाने वाले बजट पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आगामी दो वित्तीय वर्षों 2024-25 और 2025-26 में 4942 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव है।


राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा और महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग, सीजीएमएससी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html