google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्गा पंडाल में गिरते-गिरते बची अभिनेत्री काजोल, हेमा मालिनी ईशा देओल और रानी मुखर्जी भी पहुंची....

Oct 23, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नवरात्रि उत्सव के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा में भाग लिया, जहां अभिनेत्री गिरते-गिरते बचीं | अभिनेत्री अपने बेटे युग और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंडाल में मौजूद थीं. वहां उनकी बहन तनीषा मुखर्जी समेत वत्सल सेठ, इशिता दत्ता भी मौजूद थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में काजोल गुलाबी साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आ रही हैं, साड़ी पर सिल्वर वर्क था. उन्होंने अपना लुक मेकअप, बिंदी और झुमके के साथ पूरा किया, उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था और उस पर फूल लगाए हुए थे |

वीडियो में दिखाया गया है कि काजोल स्टेज से गिरते-गिरते बचीं और उनका मोबाइल फोन भी गिर गया, युग सफेद कुर्ता पायजामा में है और अपनी मां के गिरने के बाद उन्‍हें पकड़ रहे हैं |


अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी पंडाल में पहुंचीं | वह सुनहरी साड़ी और लाल नेकपीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, अभिनेत्री ने सिन्दूर और बिंदी लगाई हुई थी, वह मूर्ति की तस्वीरें क्लिक करती नजर आईं | तनीषा ने पीले रंग का एथनिक लहंगा पहना और गुलाबी चोकर नेकपीस और झुमके के साथ ड्रेस को पूरा किया | मां-बेटी हेमा मालिनी और ईशा देओल भी पंडाल में पहुंचीं | दिग्गज अभिनेत्री बैंगनी और सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html