google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक्ट्रेस मधुरा नायक ने इजरायल-हमास के जंग में बहन और जीजा खो दिया...वीडियो शेयर कर दी जानकरी....

Oct 11, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी मधुरा नायक पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इजरायली सेना और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में मधुरा ने अपनी बहन और जीजा को खो दिया है।

मधुरा नायक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर कर बताया है कि इजरायली और हमास के संघर्ष में उनकी बहन और जीजा की मौत हो गई है। मधुरा नायक ने वीडियो में कहा, ‘मैं मधुरा नायक हूं। मैं भारत में जन्मी यहूदी हूं। भारत में हम सिर्फ 3000 हैं। बीती 7 अक्टूबर से पहले मेरे परिवार ने एक बेटी और बेटा को खो दिया है। मेरी बहन ओडाया और उसके पति को मार दिया गया, वो भी उनके दो बच्चों के सामने। जो तकलीफ मेरा परिवार इस समय महसूस कर रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।


मधुरा नायक ने वीडियो में आगे कहा, ‘आज इजरायल दर्द में है। हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं। इन सभी को टारगेट किया जा रहा है। कल मैंने अपनी बहन, उसके पति और बच्चों की तस्वीर शेयर की थी, ताकि दुनिया हमारा दर्द महसूस कर सके और मैं यह देखकर भी हैरान हूं कि फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा कैसा चलाया जा रहा है। मुझे यहूदी होने के चलते शर्मिंदा, ह्यूमिलिएटेड और टारगेट किया गया है। आज मैं अपनी फीलिंग्स फॉलोअर्स, फ्रेंड्स, जो लोग मुझे प्यार करते हैं और जिन लोगों ने मेरा सपोर्ट किया उन्हें जाहिर करना चाहती हूं। मैं बताना चाहती हूं कि यह प्रो फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा इजरायल के लोगों को किलर्स ते रूप में दिखा रहा है। यह सही नहीं है। खुद का बचाव करना आतंकवाद नहीं है और मैं बिल्कुल साफ करना चाहती हूं कि मैं किसी भी तरह की हिंसा के समर्थन नहीं हूं।’

मधुरा नायक ने इस प्यार को क्या नाम दूं, तुम्हारी पाखी, प्यार की ये एक कहानी और हमने ली है शपथ जैसे सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html