अभिनेत्री जया पर्दा को हुई 6 महीने की जेल....लगा 5000 हजार का

फिल्म जगत (80 और 90 के दशक) की पॉपुलर एक्ट्रेस जया प्रदा बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं | दरअसल शुक्रवार को जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने दोषी पाया है और उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है | अदालत ने उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया है और उन्हें भी सजा सुनाई गई है | कथित तौर पर उनपर 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है | गौरतलब है कि जया प्रदा पर अपने थिएटर में काम करने वालों को ईएसआई का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था जिसे अदालत ने सही पाया है |
आरोप था कि सरकारी बीमा निगम को ईएसआई का पैसा नहीं दिया गया | जया प्रदा चेन्नई में एक थिएटर चलाती थीं, जो बाद में उन्होंने बंद कर दिया | ऐसे में थिएटर में काम करने वाले कर्मचारियों ने जया के खिलाफ आवाज उठाई और उन्हें वेतन और ईएसआई के पैसे का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया |
मामले में अदालत ने ये अपील खारिज कर दी और जया प्रदा को जुर्माने के साथ जेल की सजा भी सुना दी






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments