google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के नए अध्यक्ष बने एक्टर आर माधवन......

Sep 2, 2023
1 min read





























































बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आर माधवन ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई हुई है। एक्टर आर माधवन को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) का नया प्रमुख बनाया गया है। एक्टर को हाल ही में फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर को बधाई दी है। आर माधवन के लिए ये साल काफी स्पेशल रहा।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया के एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, 'आर माधवन को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामांकित होने पर हार्दिक बधाई।' इस पर आर माधवन ने रिएक्ट भी किया है। एक्टर आर माधवन ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है और उन्होंने धन्यवाद कहा। आगे लिखा कि मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।


एक्टर ने अपने शुरुआती करियर में ही कई अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। फ्रेड ओलेन की 1998 में आई फिल्म 'इन्फर्नो' में डॉन विल्सन, दीप्ति भटनागर, इवान लुरी, माइकल कैवानुघ और टैन मैकक्लेर जैसे अभिनेताओं ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म में आर माधवन भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। ये उनके करियर की पहली फिल्म थी।


फिल्म 'रॉकेट्री' भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन पर बेस्ड थी। इस फिल्म में आर माधवन ने उनका रोल प्ले किया था। माधवन ने खुद को किरदार में इतनी अच्छी तरह से ढाल लिया कि उन्होंने एक बार इंस्टाग्राम पर अपनी और असली नांबी नारायणन की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमे दोनों को एकदम से देखकर पहचानना मुश्किल था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html