google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, कारण...

Feb 10, 2024
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार, 10 फरवरी को सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीने में तेज दर्द की शिकायत अभिनेता को आज शनिवार को सुबह सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता के एक करीबी सूत्र का कहना है कि वे आज सुबह बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

फैंस ने जताई चिंता फिलहाल अभिनेता के परिवार से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरें हैं कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिथन चक्रवर्ती 73 साल के हैं। आज सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट कराया गया। एक्टर के अचानक स्वास्थ बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

पद्म भूषण से सम्मानित हुए थे मिथुन हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था- "यह पुरस्कार पाकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है... और खुशी भी है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा... बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है। ये पुरस्कार अपने फैंस को डेडिकेट कर रहा हूं।"

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html