google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरक्षक नशे में टुन्न, निलंबन की होगी कार्रवाई....

Nov 26, 2023
1 min read





















ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सूरजपुर। लगातार विवादों में रहने वाला सूरजपुर पुलिस फिर से एक बार सुर्खियों में है। इस बार वजह है पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक विकास तिग्गा। जिस पुलिस पर नशेड़ियों पर कार्रवाई करने का जिम्मा होता है, वहीं पुलिस खुद नशे में धुत नजर आई। यह आरक्षक नशे में धुत होकर सूरजपुर के मुख्य मार्ग पर देखा गया।


आरक्षक ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह चल भी नहीं पा रहा था, जिसकी वजह से वह लड़खड़ाकर मुख्य मार्ग पर ही गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट भी आई है। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को जिला अस्पताल सूरजपुर भेजवाया। हालांकि पुलिस आरक्षक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस आरक्षक की करतूत की वजह से पूरा पुलिस विभाग शर्मसार हो गया है। अब पुलिस विभाग के आला अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html