google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

SDM की गुंडागर्दी जाँच के बाद होगी कार्रवाई....

Jan 23, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एमपी - उमरिया जिले से SDM की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है | आरोप है कि गाड़ी को ओवरटेक करने से गुस्साए SDM ने दो युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी पिटवाया, मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है | गाड़ी ओवरटेक करने के मामले में दो युवकों को बुरी तरह पीटा गया है | फिलहाल गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था और मुझे लेट हो रहा था. इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था. इसकी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया. इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया |


वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैंने युवकों को नहीं पीटा. बल्कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैं बीच बचाव कर रहा था. एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे. वो तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वो लोग हमारे ही साथ लड़ने-झगड़ने लगे. दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. फिर भी मैं उनका बीच-बचाव करता रहा. मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं |

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गलती किसकी है. युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. क्योंकि कानून को अपने हाथ में लेने का हक किसी का नहीं है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html