आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले सचिव पर हुई कार्यवाही...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ग्राम पंचायत दुल्हागन को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभाग मेहगांव में संलग्न किया अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने आदेश जारी कर संबंधित कर्मचारियों को उनके प्रभार से हटाकर एसडीओ ऑफिस मेहगांव सलग्न कर दिया है।प्रभारी अधिकारी शिकायत शाखा विधानसभा निर्वाचन 2023 जिला भिण्ड से प्राप्त सूचना में दशरथ सिंह यादव सचिव ग्राम पंचायत दुल्हागन (अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत कोषण) जनपद पंचायत अटेर के द्वारा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत प्राप्त हुई है।
उक्त शिकायत के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव निर्देशानुसार केदशरथ सिंह यादव सचिव ग्राम पंचायत दुल्हागन (अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत कोषण) जनपद पंचायत अटेर को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभाग मेहगांव में विधानसभा निर्वाचन 2023 कार्य हेतु आगामी अन्य आदेश तक संलग्न किया जाता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments