चौकी के अंदर बनियान व गमछा में दिखे दारोगा पर लिया गया एक्शन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कौशांबी- यूपी के कौशांबी में चौकी के अंदर बनियान व गमछा में फरियाद सुनने वाले दारोगा पर एक्शन लिया गया है | एसपी ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है | साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं | दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये एक्शन हुआ है |
वीडियो में दारोगा को बनियान-गमछा पहनकर पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनते देखा सकता है | वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया | मामले में ASP ने जांच के आदेश दिए | उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी | जिसके बाद अब इस मामले में कार्रवाई की गई है |
बताया जा रहा है कि महिलाएं किसी बात को लेकर सिंघिया चौकी पहुंची थीं | जहां दरोगा कुर्सी पर बनियान और गमछा लपेटकर बैठे थे | जब महिलाओं ने दारोगा को इस हालत में देखा तो वो सन्न रह गईं | किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | जिसके बाद देर रात एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच सिराथू सीओ को सौंप दी है |
दरअसल, पूरा मामला मामला कोखराज़ थाना क्षेत्र के सिंघिया चौकी का है | बालकमऊ गांव में दो पक्ष में कुछ घरेलू विवाद हो गया था | इसी बात को लेकर महिलाएं सिंघिया चौकी गई थीं | आरोप है कि चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर महिलाओं के सामने बनियान व गमछा लपेट कर आ गए |
दारोगा अपने ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर महिलाओं से बातचीत करने लगें | हालांकि, महिलाएं ऐसी हालत में चौकी इंचार्ज को देख कर हिचकिचाई | लेकिन मरता क्या न करता, मजबूरी में उन्होंने अपनी फरियाद बताई |
फिलहाल, एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने खबर का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है | साथ मामले की जांच सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा को सौंप दी गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments