google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

3 नेताओं पर कार्रवाई, चुनाव नतीजे से पहले एक्शन में आई कांग्रेस...

Nov 20, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में बगावत करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है, पार्टी ने जगदलपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की है. जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है |


कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जयसवाल और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी ने आला कमान से भीतरघातियों की शिकायत की थी, आला कमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है |


गौरतलब है कि पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज ने डेढ़ वर्ष पहले अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. चुनाव के दौरान भी उन्हें मान मनोबल का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण देव का प्रचार किया और इसी को आधार बनाकर कांग्रेस ने निष्कासन की कार्रवाई हुई है. इसके अलावा जगदलपुर में विक्रम शर्मा और कुक्की झारी पर भी पार्टी विरोधी गतिविधि करने पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html