google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वॉटर फॉल घुमाने के बहाने शिक्षिका के साथ परिचित साथियों ने ही किया गैंगरेप बनाए हवस का शिकार........

Sep 6, 2023
1 min read






























































जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत दनगरी वॉटर फॉल घूमने आई एक शिक्षिका के साथ दो दरिंदों ने गैंगरेप किया है | मामले में पंडरापाठ चौकी में शिकायत के बाद बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरु कर दी है | आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी इलाके के बताए जा रहे हैं | पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका के साथ आरोपियों की जान पहचान थी | फोन में उनसे बात हुआ करती थी | पिछले 4 सितंबर को आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि उन्हें दनगरी वाटर फॉल दिखाने ले चले, जिसपर पीड़िता पूर्व परिचय होने के नाते तैयार हो गई और आरोपी कुसमी से मनोहरपुर आकर दनगरी वॉटर फॉल चले गए | इस दौरान घने जंगल और सूनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपियों की नियत बिगड़ गई और उन्होंने पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया | किसी को इस घटना के बारे में न बताने की बात कह उसे जान से मारने की धमकी देते दोनों आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए | घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में कराई | जिस पर बगीचा थाने में आरोपी सद्दाम खान व सोनू उर्फ इम्तियाज के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,506,323 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html