google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ACP को सड़क पर धक्का देकर गिराया, छात्रों के प्रदर्शन में बवाल....

Nov 9, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कानपुर में छात्रों ने पुलिस वालों के साथ जमकर बदसलूकी की। इस बीच पुलिस वालों ने भी डंडे उठा लिए और छात्रों को खदेड़ा। ये सब हुआ कानपुर में डीएवी कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ गुरुवार को निकाली गई छात्र हुंकार रैली में। दरअसल, कॉलेज छात्र-छात्राओं ने सारी सीमाएं तोड़ दी। कानून व्यवस्था में मौजूद पुलिस कर्मियों से छात्रों ने जमकर धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। हुंकार रैली में प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। इन्हें काबू करने के लिए पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला।


पुलिस फोर्स के मौके पर आने के बाद भी छात्र नहीं रुके और पुलिस वालों के साथ भी बदतमीजी की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने का प्रयास कर रहे एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार को छात्रों ने धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। घटना कैमरे में कैद होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

जानकारी के अनुसार एबीवीपी और डीएवी कॉलेज के छात्रों ने हुंकार रैली निकाली। छात्रों ने डीएवी कॉलेज के सामने कालेज प्रिंसिपल और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र भड़क गए और प्रदर्शन उग्र होते देख पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रों को संभालते हुए एसीपी को छात्रों ने धक्का मारा जिससे वो सड़क पर गिर गए। वो तुरंत उठ खड़े हुए और बेहद गुस्से में दिखे।

एसपी को छात्रों ने धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद वो उठे और उनका गुस्सा भी बढ़ता दिखा। उन्होंने पहले उठकर खुद को संभाला और फिर उन्हें गिराने वाले छात्र को पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद वो एक पुलिस वाले के पास पहुंचे और उसके हाथ से डंडा लेकर उन्हें गिराने वाले छात्र को पकड़ लिया। इस पर वहां सभी छात्र और पुलिस वालों के बीच झड़प बढ़ गई। वीडियो में छात्राएं भी पुलिस वालों को धक्का देती हुई दिखीं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html