google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद....

12 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

  • चौकी नैला जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही भेजा गया न्यायिक रिमांड पर...

  • नवल वर्मा, पिता लीला राम वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चांटीडीह वार्ड नं. 43, माई मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर...

जिला जांजगीर-चांपा में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन विशेष अभियान चलाया जा रहा था इसी तारतम्य में चौकी नैला जांजगीर पुलिस द्वारा स्कूटी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है।


विवरण—

प्रार्थिया जमुना बाई चंदेलिया, निवासी नैला वार्ड क्रमांक 03, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र अनिल चंदेलिया की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 11 BN 6099 चोरी हो गई है। घटना दिनांक 16.08.26 की रात्रि लगभग 08:00 बजे की है। वाहन घर के सामने खड़ा कर परिवार के साथ घर में सोने के बाद सुबह वाहन मौके से गायब पाया गया कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।


विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नवल वर्मा निवासी चांटीडीह वार्ड नं. 43, माई मंदिर के पास, थाना सरकंडा, को पकड़ा जिसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी CG 11 BN 6099 बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड भेजा गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html