सॉल्वर कान में ब्लूटूथ लगवाकर एग्जाम पेपर सॉल्व करा रहे आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
UPSSSC की ओर से यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है | सरकारी नौकरी की अर्हता के लिए होने वाली दो दिवसीय इस परीक्षा में राज्य में कई मुन्नाभाई धरे गए हैं | पीईटी एग्जाम क्लीयर करने के लिए परीक्षार्थी और सॉल्वर अलग-अलग टेक्निक अपना बना रहे हैं तो यूपी एसटीएफ ने भी इसका तोड़ निकाल लिया है |
सॉल्वर कान में ब्लूटूथ लगवाकर एग्जाम पेपर सॉल्व करा रहे हैं तो कहीं एडमिट कार्ड में खेल कर एग्जाम पास कराने की फीस ली जा रही है | दरअसल परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में फोटो बदलकर सॉल्वर को एग्जाम हॉल में बैठा दिया जाता है, जोकि पेपर सॉल्व करता है | हालांकि एसटीएफ इन सॉल्वर गैंग से एक कदम आगे चलती है और एग्जाम होने से पहले ही 50 मुन्नाभाई धर लिए गए हैं |
यूपी में पीईटी परीक्षा के पहले ही दिन नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग के सरगना, नकल कराने वाले कक्ष निरीक्षक समेत 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है | यूपी एसटीएफ ने बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और नोएडा समेत अलग-अलग जिलों से ये गिरफ्तारियां की हैं | परीक्षा केंद्रों के अंदर से डिवाइस को बरामद किया गया है | पहले ही दिन दोनों पालियों में 38 सॉल्वर और ब्लूटूथ से परीक्षा दे रहे 9 परीक्षार्थी गिरफ्तार किया गया है | इसके अलावा फेस रिकॉग्निशन एप के जरिए 16 परीक्षार्थी पकड़े गए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments