google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फरार था कई महीनों से आरोपी , 100 करोड़ की टैक्स चोरी करने वाला गिरफ्तार...

Oct 23, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून/रुद्रपुर- राज्य कर विभाग उत्तराखंड की विशेष अनुसंधान शाखा रुद्रपुर की टीम ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। विशेष अनुसंधान शाखा ने कई महीनों से फरार चल रहे टैक्स चोरी के आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


राज्य कर आयुक्त डाॅॅ. अहमद इकबाल के निर्देशन में 4 मार्च 2023 को राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर के अधिकारियों ने जसपुर के लकड़ी करोबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रासपोटर्स, अधिवक्ताओं व चार्टड एकाउंटेंट के दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की थी, जिसमें लगभग 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड जीएसटी की चोरी पकड़ी गई थी, जिसमें शाहनवाज हुसैन अपने घर से फरार पाया गया।


इस कारण जिला प्रशासन के सहयोग से घर को सील कर दिया गया था, जो कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में ही 15 मई को खोला गया। तलाशी में घर में विभिन्न फर्मों के बिल, ई-वे बिल, बैक पासबुक, चैक एटीएम कार्ड, मोहरें, कॉटा पर्चियां, मोबाइल फोन बुक, व आदि अभिलेख प्राप्त हुए तथा कुछ फर्मों के बोर्ड भी पाए गए। इन समस्त चीजों को कार्यवाही के दौरान सील किया गया।


इसके अलावा अन्य जगहों से बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्यों मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क्क, पैन डाईव, सीसी टीवी डाटा बरामद किया गया, जिसके 5 माह तक विस्तृत एनालिसीस के बाद विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर द्वारा भारी मात्रा में टैक्स चोरी के करने के कारण रविवार को विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर खुफिया सूचना एकत्र की तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा काशीपुर एवं उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर विशेष प्रयास किए गए।


डाॅॅ. अहमद इकबाल ने बताया कि राज्य कर विभाग टैक्स देने वाले लोगों को एक और जहां प्रोत्साहित कर रहा है वहीं दूसरी ओर कर चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। जीएसटी चोरी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग की ओर से लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना भी चलाई जा रही है, ताकि प्रदेश के लोग खरीद करते समय जीएसटी बिल ले सकें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html