google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चर्च में हनुमान चालीसा फाड़ने का आरोप, केस दर्ज.....जानें पूरा मामला

Aug 11, 2023
1 min read
























































मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में स्थित एक चर्च में कुछ लोगों पर हनुमान चालीसा की प्रति फाड़ने का आरोप लगा है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


बताया गया है कि हीरा नगर क्षेत्र में दो ऑटो में सवार होकर 10 से 12 लोग आए और उन्होंने मां शारदा नगर स्थित चर्च के संदर्भ में जानकारी मांगी। जो लोग आए थे वह गुजरात के दाहोद के निवासी बता रहे थे और उनसे जब पूछा गया कि वे यहां किस लिए आए हैं तो उनका कहना था कि वह चर्च में सिलाई का काम सीखने आए हैं। स्थानीय लोगों को कुछ आशंका हुई तो वे चर्च में पहुंच गए और वहां के नजारे को देखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद ईसाई धर्म से जुड़े कुछ लोग हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ रहे थे।


हीरानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने वाले राजकुमार सेन का कहना है कि स्थानीय लोग जब चर्च में पहुंचे तो कुछ लोग बाहर से आए लोगों को समझाईश दे रहे थे और हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने तर्क दिया कि सिर्फ बाइबिल ही सही धर्म ग्रंथ है, इसलिए तुम लोग ईसाई धर्म अपना लो। हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ने से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।


इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html