google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप, कॉलेज के छात्र आपस में भिड़े...

Nov 7, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून- देहरादून के डीएवी कॉलेज में फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों में जमकर लात-घूंसे चले। हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


इसके बाद छात्र मुख्य गेट पर एकत्र होकर कॉलेज में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि, पुलिस केवल वोटरों को ही प्रवेश दे रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कुछ फर्जी आईकार्ड पकड़े हैं।


एसपी सिटी सरिता डोबाल में इन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज करने की बात कही है। डीएवी पीजी कॉलेज में आठ बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कॉलेज के 4709 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य वीसी पांडेय ने बताया, कॉलेज में छह बूथ बनाए गए हैं। 1708 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे।


एमकेपी की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना शुक्ला ने बताया कि 1866 छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगी। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्र और छात्राओं के लिए दो-दो बूथ बनाए गए हैं। 1411 छात्र-छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html