google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे के मुताबिक भूपेश के चेहरे का दम दिख रहा...

Nov 21, 2023
5 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- भरोसा और गारंटी के चुनावी जंग में भूपेश का भरोसा गारंटी पर भारी पडऩे की खबर से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। कांग्रेस के मतदान सर्वे के बाद जो निष्कर्ष निकला है उसमें कांग्रेस को 55 के पार आंकड़ा बताया जा रहा है। ये चमत्कार भूपेश के चेहरे के दम पर हो पाया है। अब ये आंकड़ा 60 के पार भी हो सकता है। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो गए हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है।


वहीं, अब कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया हैं उन्होंने कहा कि दो दिनों तक समीक्षा हुई है और प्रत्याशियों से चर्चा हुई है। पार्टी ने बेहतर चुनाव लडा हैं। 2023 में कांग्रेस फिर से सरकार बना रही हैं। छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीटों पर जीत कर आएंगे। टीएस बाबा के सीएम बनने के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि वो बयान हमारे वरिष्ठ नेता का व्यक्तिगत हैं।


भाजपा को मुद्दा चाहिए। वो बड़े लीडर, उनका सोचना कहना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है, ये उनका व्यक्तिगत बयान हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा हमारी सरकार बन रही हैं। उसके बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। अंतिम फैसला आलाकमान का रहेगा। दीपक बैज का आया बयान उपमुख्यमंत्री व अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव के सीएम बनने के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है. बैज ने कहा, वो बयान हमारे वरिष्ठ नेता का व्यक्तिगत हैं. भाजपा को मुद्दा चाहिए, वो बड़े लीडर उनका सोचना कहना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है. ये उनका व्यक्तिगत बयान है।


कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा दो दिनों तक समीक्षा हुई, प्रत्याशियों से चर्चा हुई. पार्टी ने बेहतर चुनाव लडा है. 2023 में कांग्रेस फिर से सरकार बना रही है. छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीटों पर जीत कर आएंगे। समीक्षा बैठक पर हुई शिकायतों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, कुछ शिकायतें आई. कुछ प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों ने शिकायत की है. शिकायतों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. शिकायतों का परीक्षण कराएंगे कुछ गलत होगा तो कार्रवाई होगी। बीजेपी नेताओं को बताया निठल्ला आज भाजपा ने एक्स पर दावा किया कि कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सन्नाटा पसरा हुआ है।


भाजपा ने लिखा ‘कांग्रेसी लंका में पसरा सन्नाटा’ कांग्रेस में मतदान के बाद कुंठा इतनी पनप गई है, हार का डर मन में इतना बैठ गया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पिछले 30 घण्टे से खाली पड़े हैं।रावण की हार के बाद भी लंका में ऐसी ही नीरवता थी। वही इस पर कांग्रेस की तरफ से भी तीखा पलटवार किया गया। कांग्रेस ने लिखा निठल्लों जब तूफान आने को हो तो समंदर शांत ही रहता है। इन 5 सालों में हमने जनता का भरोसा जीता है, तुम्हारी तरह केवल गाल नहीं बजाया। हम हमारी जीत को लेकर पूर्ण आश्वस्त हैं, तुम जरा अपने मार्गदर्शक मंडल की चिंता करो। सुना है बीपी बढ़ा हुआ है वोटिंग के बाद से सेठों का।


कांग्रेस सरकार की विदाई, बीजेपी नेता का दावा छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो गए हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। बता दें कि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने जोरो-शोरो से मेहनत की है। वहीं, दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर प्रदेश में अपनी सरकार लाने के लिए सभाएं और रैलियां की है। इसी बीच टीएस बाबा के यह मेरा आखिरी चुनाव है समर्थक चाहते हैं, कि मैं मुख्यमंत्री बनूं वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है, कि बाबा के दु:खी होने का समय जनता ने तय कर दिया है।


मतदाता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक रहे हैं। बाबा अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बाबा कांग्रेस के अच्छे नेता रहे हैं। हम चाहेंगे कि वे हमारे साथ नेता प्रतिपक्ष बनकर रहें। केदार गुप्ता ने कहा है, कि भाजपा की सरकार बन रही है। अच्छा विपक्ष होगा तो काम करने मे आनंद आता हैं। कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, कि मुझे लगता हैं, कांग्रेस की समीक्षा ही छग का एक्जिट पोल हैं। ये आपस में लड़ रहे हैं, इनका सर्वनाश तय है। बीजेपी विपक्ष में हैं, लेकिन आजतक कोई गंभीर शिकायत नहीं आई। कुछ शिकायत आई तो आपस में बैठ के सुलझा लेंगे।


कांग्रेस में अभी चुनाव परिणाम नहीं आए हैं और सिर फुटव्वल की स्थिति है। वहीं, महिला वोटर्स के बढऩे पर कांग्रेस के बयान पर हमारी योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हुई इसलिए बढ़ा वोट का प्रतिशत पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में महिलाएं प्रताड़ित होती रही। युवाओं को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाओ के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं घटी। शराबबंदी का वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी ने महिलाओं के सम्मान की बात कही, 12 हजार रुपये आर्थिक सहयोग की बात कही इसलिए महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया। इसलिए बीजेपी की सरकार बनेगी ये तय हैं। शीतकालीन सत्र इस तारीख से रायपुर।


विधानसभा चुनावों के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे और इसके ठीक अगले दिन से शीतकालीन सत्र शुरू होगा। छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्तावों पर विभागाध्यक्ष स्तरीय चर्चा की शुरुआत 21 नवंबर से होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान नवीन मद के प्रस्तावों पर भी रायशुमारी की जाएगी। नवीन मद प्रस्ताव सहित विभागीय बजट का आकार वर्ष 2023-24 के बजट प्रावधान का अधिकतम 7 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव को वित्तीय वर्ष 2024- 25 के बजट प्रस्ताव (नवीन मद के प्रस्ताव सहित) पर विभागाध्यक्ष स्तरीय चर्चा के लिए विभागवार तिथि निर्धारित करते हुए निर्देश जारी किए हैं। चर्चा के दौरान प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं सूचीबद्ध की जाएंगी।


वहीं संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पनामा और नान घोटाले वालों का जल्द हो जाएगा खुलासा: कांगे्रस कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमनसिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव में बंपर मतदान से स्पष्ट हो गया है कि जनता ने फिर कांग्रेस पर भरोसा जताया है। भाजपा ने छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल की छवि धूमिल करने झूठा मनगढ़ंत आरोप लगाए थे। प्रदेश की जनता ने उन आरोपों को ही नकार दिया है। रमनसिंह थोड़ा और इंतजार करें ।


लोगों को जल्द पता चल जाएगा कि पनामा में काता खुलवाने वाला अभिषाक सिंह और नान डायरी में दर्ज मैडम सीएम कौन है। पीसीसी प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में पीएम मोदी ने चुनाव मंच से एक लाख करोड़ के भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के आरोपों में घिरे रमनंिसंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत जैसों की पीठ थपथपाया था।


अब तो छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस का सरकार बनने जा रही है। वहीं केंद्र से भी मोदी सरकार और भाजपा की विदाई तय है। पूर्ववर्ती रमनसिंह सरकार के घोटालेबाजों को मोदी सरकार सिर्फ चार माह और बचा सकती है। इसके बाद इनका जेल जाना तय है। उसके बाद 15 साल के कमीशन खोर भाजपा नेताओं को बचाने वाला कोई नहीं रहेगा। इन पर कार्रवाई के साथ गरीबों के पैसों की वसूली भी होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html