google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे पांच छात्र का एक्सीडेंट, एक की मौत.....

Aug 23, 2023
2 min read















































युवाओं से भेंट मुलाकात के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे पांच महाविद्यालयीन छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में विश्रामपुर निवासी व राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में बीएससी की पढ़ाई करने वाले निखिल भगत पिता अभय भगत 18 वर्ष की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक छात्र को रायपुर रिफर कर दिया गया है।मंगलवार को अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए थे।


कई जिलों के विद्यार्थियों के लिए वाहन की व्यवस्था थी जबकि सैकड़ों विद्यार्थी ऐसे थे जो स्वयं के साधनों से कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे।जानकारी के अनुसार विश्रामपुर निवासी ज्ञानोदय पिता संतोष (18) तथा निखिल भगत पिता अभय भगत (18) अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई करते हैं। ये दोनों छात्र भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों स्कूटी से अंबिकापुर से बिश्रामपुर वापस लौट रहे थे।उधर विश्रामपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल में सवार होकर बलरामपुर कालेज में बीकाम की पढ़ाई करने वाले बलरामपुर निवासी डेविड रोहित तिर्की पिता क्लेमेंट तिर्की ( 20), बलरामपुर निवासी वह बलरामपुर कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करने वाले अनुज एक्का ( 20) तथा अंबिकापुर के एक निजी कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्र विशाल निकुंज अंबिकापुर की ओर आ रहे थे।


अंबिकापुर – विश्रामपुर मुख्य मार्ग पर कालीघाट के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और मोटरसाइकिल में सवार छात्र उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इनके सिर और हाथ- पैर में गंभीर चोट आई.सभी को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया।


यहां उपचार के दौरान बिश्रामपुर के छात्र निखिल भगत की मौत हो गई।उसके साथी ज्ञानोदय को सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर अवस्था में ज्ञानोदय को रायपुर रिफर कर दिया गया है। मोटरसाइकिल में सवार बलरामपुर के छात्र डेविड रोहित तिर्की को भी गंभीर चोट की वजह से गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। अनुज एक्का का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल में ही किया जा रहा है जबकि विशाल निकुंज के पैर में गंभीर चोट आने के कारण शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में भी अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। घायलों की जानकारी लेकर सभी के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस घटना को लेकर घायल छात्रों के स्वजन में आक्रोश है। बिश्रामपुर के घायल छात्र के स्वजन का आरोप है कि इतने बड़े आयोजन के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर विद्यार्थियों को लाने ले जाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। आज एक परिवार का चिराग बुझ गया। दूसरे छात्र गंभीर रूप से घायल हैं ,इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इधर प्रशासनिक स्तर पर घायलों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html