रेल यार्ड में हुआ हादसा, शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का वैगन हुआ डिरेल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बरेली- बरेली जंक्शन यार्ड में शंटिंग के दौरान रेल पटरी से मालगाड़ी का एक वैगन डिरेल हो गया। शंटिंग के दौरान मंगलवार की सुबह हादसा हुआ। रोजा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी ) को मंगवाया गया है।
स्टेशन अधीक्षक रेल पथ निरीक्षक,आरपीएफ इंस्पेक्टर, कैरिज एंड वैगन की टीम मामले की जांच कर रही है। डेढ़ घंटे से वैगन को पटरी पर लाने के लिए अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। अब एआरटी के द्वारा वैगन को पटरी पर लाया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है, वैगन के पटरी से उतरने के कारण कोई भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। सभी ट्रेन सुचारू रूप से चल रही हैं। क्योंकि, हादसा रेल यार्ड में हुआ। जिस पटरी पर वैगन उतरा है, वह सुभाषनगर पुलिया के पास साइड लाइन है। उस पर मालगाड़ी की शंटिंग की जा रही थी, जो एक वैगन पटरी से उतरा है, उसे अलग कर लिया गया है, जिसे पटरी पर लाने पर अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments