कार रिपेयरिंग के दौरान हुई अनहोनी, 6 लोगों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हैदराबाद में एक कार की रिपेयरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. घटना हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में हुई, यहां एक कार की मरम्मत का काम चल रहा था. इस दौरान ही पास में रखे केमिकल में आग लग गई |
देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे में 6 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है तो वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है |
बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी जैसे ही दमकल विभाग को लगी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, फिलहाल आग को बुझाकर यह यह जानने की कोशिश की जा रही है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वहां कोई और तो नहीं फंसा हुआ है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments