ठाणे में लिफ्ट के गिरने से हुआ हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत...

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई |
आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है | ठाणे नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि ठाणे में शाम को एक ऊंची इमारत में लिफ्ट गिर गई | नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि जिस इमारत में घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है | जानकारी के मुताबिक 40 मंजिला इमारत के ऊपर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था |
काम खत्म करने के बाद सभी मज़दूर लिफ्ट से नीचे आ रहे थे कि तभी लिफ्ट गिर गई | मरने वाले सभी लोग बिल्डिंग में काम करने वाले मज़दूर हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments