google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिसकर्मी और पार्षद को रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप....

Sep 16, 2023
1 min read





























































जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को सोनमर्ग हिल स्टेशन में एक स्थानीय पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी सूत्रों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद अयूब को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने कहा कि एसीबी अधिकारियों ने शनिवार सुबह सोनमर्ग में ट्रैफिक पोस्ट पर छापा मारा और चयन ग्रेड कांस्टेबल मुहम्मद अयूब को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर यूनिट-4 ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 123, नगर निगम जयपुर-ग्रेटर, जयपुर के पार्षद रामकिशोर सोयल को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके प्लॉट के निर्माण कार्य में व्यवधान नहीं करने और जेडीए/ नगर निगम की ओर से नहीं तुड़वाने की एवज में रामकिशोर मीणा पार्षद वार्ड नंबर 123, नगर निगम जयपुर-ग्रेटर, 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। जिस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. श्री रवि के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया।


आज पुलिस निरीक्षक मूलचंद ने टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए रामकिशोर सोयल पुत्र मूलचंद सोयल खटीक निवासी ए–167, जेडीए कॉलोनी, सामुदायिक केन्द्र के पास, पालड़ी मीणा, जयपुर हाल पार्षद वार्ड नंबर 123, नगर निगम जयपुर-ग्रेटर, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html