google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस केस होते ही हुआ फरार, मुनीम ने मालिक को लगाया 11 लाख का चपत...

Nov 13, 2023
1 min read










































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- संतकबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास स्थित एक दुकान का मुनीम 11 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मुनीम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मैनपुरी जिला निवासी आरोपित मुनीम की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मैनपुरी जिले के ही एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित भारापुर गांव निवासी दुकानदार रवींद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया है।


पुलिस ने बताया कि रवींद्र सिंह कपड़े का कारोबार करते हैं। वह डीघा बाईपास पर किराए पर दुकान लेकर चलाते हैं। उनके ही गांव का अमर सिंह दुकान पर मुनीम था। उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। वह दुकान छोड़कर गांव चले गए थे। उन्होंने गांव में ढाई महीने तक रहकर पत्नी का इलाज कराया। उनकी अनुपस्थिति में मुनीम अमर सिंह ने लगभग 11 लाख का सामान बेच दिया। उसने इसका हिसाब नहीं दिया और रुपये लेकर वह कहीं भाग गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है।


पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में रवींद्र सिंह ने कहा है कि जब उन्होंने अमर सिंह के माता-पिता से इस घटना के बारे में जिक्र किया और अपने रुपये मांगें तो उन्होंने अमर सिंह से बात की। अमर सिंह ने धमकी दी। उसने कहा कि वह रुपये नहीं लौटाएगा। वह जो करना चाहे कर ले। यदि वह कहीं शिकायत करेगा तो उसका खामियाजा भुगतेगा। कोतवाल ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मामले में आरोपित मुनीम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html