google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

ADN FILMS POSTER
ADN FILMS POSTER

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन में सवार लगभग 80 यात्री फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार....







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पुणे- चेन्नई से पुणे जा रही भारत गौरव स्पेशल ट्रेन में सवार लगभग 80 यात्री फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। पुणे स्टेशन पर रेल अधिकारियों को इस घटना की जानकारी रात करीब 10.45 बजे मिली। यह ट्रेन एक निजी पार्टी द्वारा गुजरात के पालीताना में तीर्थयात्रा से संबंधित दौरे के लिए बुक की गई थी। इसमें लगभग 1,000 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा, ”हमें बताया गया कि कई यात्रियों को चक्कर आना, पेट दर्द, उल्टी और दस्त का अनुभव हुआ।”


रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, रूबी हॉल के डॉक्टरों और अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए पुणे स्टेशन भेजी गई। पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक और पीआरओ रामदास भिसे ने इसकी जानकारी दी है।


ट्रेन रात 11.25 बजे पुणे स्टेशन पहुंची और यात्रियों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। भिसे ने कहा, “यात्रियों को ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतार दिया गया और उपचार दिया गया। सौभाग्य से किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ा। उपचार के बाद सभी यात्रियों के साथ ट्रेन लगभग 12.30 बजे पुणे स्टेशन से रवाना हुई।”


अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन रवाना होने से पहले पूरी तरह से जांच की गई। अधिकारी ने कहा, “ट्रेन में कोई पैंट्री सुविधा नहीं थी। यह बताया गया कि यात्रियों को सोलापुर से लगभग 180 किमी दूर वाडी रेलवे स्टेशन पर भोजन मिला। हम भोजन के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें सूचना मिली है कि कुछ लोगों ने दान स्वरूप भोजन दिया था। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, रेलवे द्वारा भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया था। हालांकि आगे की जांच जारी है।”

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html