अब्दुल्ला पठान की यूट्यूबर चर्चा, पुलिस यूनिफार्म में बनाई वीडियो...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुरादाबाद- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है | जहां एक Youtuber पुलिस की वर्दी पहनकर रोब दिखा रहा है | वो बाउंसर के साथ पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घूमता है | साथ ही यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर अपना भौकाल बनाता है | उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं | एफआईआर दर्ज होते ही वो फरार है, पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है |
आरोपी अब्दुल्ला पठान का एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया | जिसमें वो पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घूम रहा है | इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया | पुलिस ने बताया कि अब्दुल्ला पठान का एक यूट्यूब चैनल है, जिस पर वह वीडियो अपलोड करता है | उसके 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है | अब्दुल्ला पठान का एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ है, जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नारियल फोड़ता दिखाई दे रहा है | साथ ही वो बाउंसर्स पर रोब दिखा रहा है |
अब्दुल्ला पठान ने फेमस यूट्यूबर बनने के बाद जिले में एक दवाखाना खोला हुआ है | इस दवाखाना में बगैर पंजीकरण के लोगों को दवाइयां दी जा रहीं थी | जब इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई |
तब स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की टीम ने अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर छापेमारी की गई |छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 36 दवाइयां के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था | छापेमारी के बाद दो दिन पहले ही अब्दुल्ला पठान ने फिर से दवाखाना को खोल दिया है |इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments