बेरोजगारी के विरोध में 'आप' यूथ विंग कल करेगी रायपुर में प्रदर्शन.....

'आप' यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह और सचिव अरुण नायर ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
प्रदेशभर के विंग कार्यकर्ता करेंगे बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन- रविंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, 'आप' यूथ विंग
सरकार की गलत नीतियों के कारण सभी प्रादेशिक विभागों में लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त- सुरज उपाध्याय, मुख्य प्रवक्ता, आप
सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहीं रिक्त पदें- अरुण नायर, प्रदेश सचिव, 'आप' यूथ विंग
रोजगार देने के नाम पर युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही सरकार- रविंद्र सिंह
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर, 16 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में युवाओं को साथ लेकर आम आदमी पार्टी की यूथ विंग 17 अगस्त 2023 को रायपुर में विरोध प्रदर्शन कर रोष जताएगी। प्रदेश कार्यालय में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर बुधवार (16 अगस्त 2023) को 'आप' यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह और प्रदेश सचिव अरुण नायर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉंफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

'आप' यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार रोजगार देने के नाम पर युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही प्रदेश में हजारों पद रिक्त पड़े हुए हैं। सरकारी नौकरियां रिक्त होने के बावजूद सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश में 50 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त हैं। ये आंकड़े सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हैं।
रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोई भी क्षेत्र या विभाग ऐसा नहीं है जिसमें रिक्त पद न हों। जनता के स्वास्थ्य से जुड़े महकमे की ही बात करें तो अकेले स्वास्थ्य विभाग में 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। ऐसी ही स्थिति प्रदेश में कॉलेज/स्कूल स्तर पर देखने को मिल रही है। कालेजों में जहां एक्सटेंशन लेक्चरर के भरोसे काम चल रहा है, वहीं स्कूलों में गेस्ट टीचरों तथा निगम के तहत कार्यरत शिक्षकों के भरोसे चल रहा है।
साथ ही रविंद्र सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों के स्तर पर भी एक-एक अधिकारी को दो से तीन स्थानों का चार्ज दिया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप वह अधिकारी एक स्थान पर भी ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। जिसका खामियाजा प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार रह कर भुगतना पड़ रहा है। इससे आम आदमी पार्टी यूथ विंग में सरकार के प्रति भारी रोष है। इसी रोष के चलते हम 17 अगस्त को रायपुर में विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों से सरकार को अवगत कराएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments