google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चिट फंड घोटाले पर AAP ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना.......

Aug 3, 2023
2 min read
























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम :-

  • प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने की निवेशकों को पूरी राशि लौटाने की मांग- AAP

  • विस चुनाव के मद्देनजर निवेशकों को लुभा रही कांग्रेस- AAP

  • छत्तीसगढ़ी भाईयों की संपूर्ण गाढ़ी कमाई हो वापस- कोमल हुपेंडी, प्रदेशाध्यक्ष

  • छत्तीसगढ़ चिट फंड घोटाला बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत- कोमल हुपेंडी

  • पांच साल में 6 हजार करोड़ में से महज 40 करोड़ रुपये की ही हुई वापसी - हुपेंडी


रायपुर - 03 अगस्त 2023,आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा चिटफंड निवेशकों को राहत स्वरुप राशि वितरण को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। "AAP " प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चिटफंड कंपनियों द्वारा निवेशकों से ठगी गई पूरी रकम दिलाने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी विस चुनाव के मद्देनजर निवेशकों को अल्प राशि वितरण कर चुनावी गेम खेल रही है।


कोमल हुपेंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को चिटफंड कंपनियों के निवेशकों के 4 करोड़ रुपये वापस किए हैं, जो कि बहुत ही कम है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि खुद मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ चिट फंड घोटाले में 6 हजार करोड़ रुपये घोटाले की स्वीकारोक्ति है। वहीं इस मामले में पिछले 5 सालों में महज 37 करोड़ रुपये ही निवेशकों को मिल पाए हैं।


प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में निवेशकों को उनका संपूर्ण धन वापस दिलाने का वादा किया था। जबकि इस संबंध में अब तक समुचित कार्रवाई नहीं की गई है और सरकार ने अभी तक ठगी का शिकार हुए लोगों का पूरा पैसा वापस नहीं किया है। साथ ही मौके पर बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान फर्जी चिटफंड कंपनियों ने लोगों को ठगा था। जबकि फर्जी कंपनियों को कांग्रेस सरकार में ज्यादा शह मिला।


कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों में लाखों निवेशकों के अरबो रुपये फंसे हुए हैं। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा खुले तौर पर 6 हजार करोड़ रुपये की घोटाले की बात कही गई है। फर्जी कंपनियों के प्रलोभन में छत्तीसगढ़ के लोगों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी। कईयों ने खेत, जेवर आदि बेच कर इसमें निवेश किया। जो अब भी अपने पैसों की आस लगाए बैठे हैं। यह छत्तीसगढ़ का एक बहुत बड़ा घोटाला है इसकी उच्च स्तरीय जांच करके दोषियों पर सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html