AAP ने जलभराव को लेकर भूपेश सरकार पर साधा निशाना......
बारिश ने सरकार के विकास के दावों की खोली पोल- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
राजधानी समेत पूरे प्रदेश में जलभराव से जनजीवन प्रभावित- कोमल हुपेंडी
AAP ने मानसून के दस्तक से पहले सभी जिला कलेक्टर को नाली की सफाई और सड़कों की मरम्मत को लेकर दिया था ज्ञापन - कोमल हुपेंडी
जलजीवन मिशन के तरह पूरे प्रदेश की सड़कों को गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है - कोमल हुपेंडी
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में ग्रामीण तो ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में भी जलभराव से लगातार समस्याएँ बढ़ती जा रही है। इन्हीं समस्याओं पर सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शनिवार को भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। मौके पर उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु की सबसे बड़ी समस्या पेयजल है। जिस पर भी सरकार ने समय रहते ध्यान नहीं दिया और पूरा प्रदेश पेयजल संकट से गुजर रहा है।
कांग्रेस सरकार पर 'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब पेयजल के लिए शहरी वार्डों में टैंकरों द्वारा जलप्रदाय के लिए पचास लाख रुपये का टेंडर हुआ है। फिर वार्डों में टैंकर क्यों नहीं पहुंच रहे हैं। प्रदेश में बारिश के कारण प्रतिदिन अलग-अलग जगहों से दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। चाहे गौरेला में कच्चा मकान ढहने से 10 साल की बच्ची की मौत हो या टिकरापारा थाना की बाउंड्री वाल ढहने से दो वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का मामला हो।
कोमल हुपेंडी ने कहा कि बारिश से प्रदेश के सभी जिलों की सड़कें और गालियां जलमग्न है। शहरों के वाटर ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से सड़को में जलभराव से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं, हमने बरसात से पहले ही प्रदेश स्तर पर नालियों की सफाई कराने को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार को इस भयावह स्थिति से आगाह किया था। लेकिन सत्ता के नशे में चूर भूपेश सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया नतीजतन बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इसके बावजूद सरकार की नींद नहीं टूटने से छत्तीसगढ़ में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments