google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जगदलपुर रैली पर 'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का बयान....

Sep 17, 2023
2 min read


























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • सफल रैली के लिए हुपेंडी ने बस्तरवासी, केजरीवाल-मान और कार्यकर्ताओं का जताया आभार...

  • बारिश के दौरान सिर पर कुर्सी रखकर केजरीवाल का घंटों इंतजार बताता है बस्तर का मिजाज- कोमल हुपेंडी...

  • विषम परिस्थिति में बस्तरवासियों का धैर्य धन्यवाद के पात्र- कोमल हुपेंडी...

  • रायपुर का रास्ता तय करने वाली बस्तर ने बनाया बदलाव का मन- कोमल हुपेंडी...

  • दशकों लंबित आदिवासी अस्मिता की मांग उठाने के लिए अरविंद केजरीवाल का आभार- कोमल हुपेंडी...

  • आदिवासी हितों वाली पेसा को प्रदेश की राजनीति का मुख्य मुद्दा बनाने के लिए केजरीवाल का धन्यवाद- कोमल हुपेंडी...

  • आप कार्यकर्ता हैं जगदलपुर लालबाग मैदान की ऐतिहासिक रैली के मुख्य स्तम्भ- कोमल हुपेंडी...

रायपुर, 17 सितंबर 2023 आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बस्तर में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली को सफल बनाने के लिए समर्थकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और विपरीत परिस्थितियों में हजारों लोगों ने जिस तरह से पांच से छह घंटे तक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का इंतजार किया, उसके लिए बस्तरवासी धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए 'आप' कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।


आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसे लेकर पार्टी की शीर्ष आलाकमान अपनी तैयारी में जुटी हुई है। बस्तर रैली में अरविंद केजरीवाल ने आदिवासी और किसान हितों की रक्षा के लिए प्रदेशवासियों से पेसा लागू करने की बात कही। जिसे लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने जगदलपुर की सफल रैली के लिए प्रदेश की जनता और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। वहीं, रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि रायपुर का रास्ता तय करने वाली बस्तर की जनता ने प्रदेश का मन बता दिया है कि प्रदेश में बदलाव सुनिश्चित है।


कोमल हुपेंडी ने कहा कि भारी बारिश के बीच विपरीत परिस्थितियों में सिर पर कुर्सी रखकर विजनरी नेता अरविंद केजरीवाल का घंटो इंतजार कर बस्तरवासियों ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी का हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने आदिवासी हक की वर्षों लंबित मांग को उठाकर एक बार फिर से हमारी जल, जंगल और जमीन की अस्मिता की मांग को जिंदा कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम बस्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने ऐतिहासिक लालबाग मैदान में सुव्यवस्थित कार्यक्रम संपन्न होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html