google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AAP प्रदेश प्रभारी,सह प्रभारी का 14,15 जुलाई को बस्तर कांकेर का दौरा, प्रदेश के बिगड़े हालात पर कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा-सूरज उपाध्याय....

Jul 14, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

रायपुर:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी),मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद, छग प्रभारी डॉ संदीप पाठक जी और प्रदेश सह प्रभारी मुकेश कुमार अहलावत जी का छत्तीसगढ़ द्वारा हो रहा है। जगदलपुर में 14 जुलाई और भानुप्रतापपुर में 15 जुलाई को बड़ा कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रभारी,सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ के बिगड़े हालात पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी द्वारा 3 जुलाई 2025 बिजली दर की वृद्धि और 11 जुलाई 2025 को युक्तियुक्तकरण के विरोध में राज्य स्तरीय विशाल धरना हर जिले में किया गया था। बावजूद इसके सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता को झटका दिया,वहीं युक्तियुक्तकरण के विरोध के बावजूद सरकार बच्चों का भविष्य ख़राब करने पा आमादा है, इस पर भी आगे आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और किसानों को हो रही खाद्य की कमी पर आने वाले समय में भी पार्टी राज्यस्तरीय प्रदर्शन करेगी,उसी रणनीति पर प्रभारी, सह प्रभारी मार्गदर्शन करेंगे।

बतां दें कि मुकेश कुमार अहलावत जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश का नया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है और ये उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। मुकेश अहलावत जी पूर्व केबिनेट मंत्री दिल्ली शासन, वर्तमान सुल्तानपुर विधायक एवं दिल्ली विधानसभा में उप नेता विपक्ष हैं और उन्हें आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।


कार्यक्रम: 13 जुलाई को शाम 6 बजे प्रभारी,सह प्रभारी का रायपुर आगमन।

14 जुलाई को सुबह 7 बजे जगदलपुर रवाना होंगे, वहां पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं से आगामी रणनीति पर चर्चा ।

15 जुलाई को भानुप्रतापपुर, कांकेर में पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं से

आगामी रणनीति पर चर्चा ।


मिहिर कुर्मी

प्रदेश मीडिया प्रभारी

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

8461830001

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html