आंदोलनरत छत्तीसगढ़ बिहान कल्याण मोर्चा के शिक्षकों को AAP का समर्थन.......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर स्थित तूता धरनास्थल पहुंच प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शिक्षकों से की मुलाकात
शिक्षकों को 15 हजार मिलना चाहिए न्यूनतम वेतन- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
महिला कर्मचारियों एवं अतिथि शिक्षकों को मिले सम्मानजनक वेतन- कोमल हुपेंडी
कर्मचारी आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही भूपेश सरकार- कोमल हुपेंडी
दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षकों को मिल रहा सम्मानजनक न्यूनतम वेतन- हुपेंडी
शिक्षकों का AAP करेगी हरसंभव मदद- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
07 अगस्त 2023, रायपुर स्थित तूता नवा धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आंदोलनरत छत्तीसगढ़ बिहान कल्याण मोर्चा की महिला कर्मचारियों एवं अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को सोमवार (07 अगस्त 2023) को आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया। 'APP ' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि पार्टी अनिश्चितकालिन धरनारत शिक्षकों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है।

मौके पर रायपुर स्थित तूता नवा धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा व तेजेंद्र तोड़ेकर ने आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित किया। कोमल हुपेंडी ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी द्वारा न्यूनतम ₹17,500 मानदेय दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ में बिहान की महिलाओं तथा विद्या मितान को 15 हजार प्रति माह मिलना उनका अधिकार है।
साथ ही 'APP' प्रदेश कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आंदोलनकारियों से वार्ता के मार्ग को बंद कर कर्मचारी आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। जो की बहुत ही निंदनीय है। जब भी आपको कहीं भी किसी प्रकार कि जरूरत महसूस हो तो आप हमें अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। मैं आपकी समस्याओं को आयोग एवं राज्य के मुख्यमंत्री से अवगत कराऊंगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments