google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के बस्तर दौरे को लेकर 'आप' का बयान |

Aug 30, 2023
2 min read






























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के बस्तर दौरे को लेकर 'आप' का बयान


बस्तर संभाग में केजरीवाल और भगवंत मान का संयुक्त दौरा प्रस्तावित- आप


प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने केजरीवाल-मान के दौरे को बताया अहम


16 सितंबर को पूरा हो रहा कार्यकर्ताओं का इंतजार- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप


जगदलपुर में भगवंत मान और केजरीवाल करेंगे आम जनसभा को संबोधित- कोमल हुपेंडी


बस्तर निभाएगी प्रदेश में सियासी बदलाव की बड़ी भूमिका- कोमल हुपेंडी


जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य- कोमल हुपेंडी


प्रदेश की जनता को जनसभा में 10वीं गारंटी देंगे केजरीवाल- कोमल हुपेंडी


रायुपर, 29 अगस्त 2023

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अगले महीने में प्रदेश के बस्तर संभाग में दौरा प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि लंबे अरसे से बस्तर के हजारों कार्यकर्ता इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जगदलपुर में केजरीवाल और भगवंत मान की सुनियोजित जनसभा को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि काफी इंतजार के बाद हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का संभाग में दौरा प्रस्तावित हुआ है। हमारे दोनों नेता 16 सितंबर को जगदलपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी छत्तीसगढ़ के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है। इस जनसभा में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

साथ ही दावा करते हुए कोमल हुपेंडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की बस्तर संभाग की ये जनसभा प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि बस्तर इस बार प्रदेश मेंहोने वाले बड़े सियासी बदलाव में बड़ी भूमिका निभाने वाली है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग की अपनी चुनौती है। बस्तर में ट्राइबल्स के इश्यू हैं। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था का बुरा हाल है। हम गारंटी कार्ड लेकर लोगों के घर जा रहे हैं। लोगों के बीच जाकर अरविंद केजरीवाल की गारंटी की चर्चा कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html