रायपुर गैंगरेप घटना के विरोध में 'आप' का प्रदर्शन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
एसपी कार्यालय का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ 'आप' ने की जमकर नारेबाजी
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर पदाधिकारियों ने पुलिस अधिक्षक को सौंपा ज्ञापन - AAP
अंबेडकर चौक से एसपी ऑफिस तक नेताओं ने निकाला मार्च - AAP

रायपुर, 22 सितंबर 2023 राजधानी रायपुर में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर 'आप' कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान 'आप' नेताओं ने अंबेडकर चौक से एसपी ऑफिस तक मार्च निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
'आप' कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर नवीन संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो रहा है। छत्तीसगढ़ की भिलाई में प्रियंका गांधी महिला समृद्धि समारोह का आयोजन कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर राजधानी रायपुर स्थित जय स्तंभ चौक के एक मल्टी पार्किंग में प्रदेश को लज्जित करने वाली घटना घटित हुई। सबसे बड़ा दुर्भाग्य रक्षक ही भक्षक बन स्वयं गार्ड ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट परिसर घेराव प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता विजय झा, प्रदेश सह सचिव मुन्ना बिसेन, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, महिला विंग जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, अनुषा जोसेफ, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, प्रद्युमन शर्मा, एम एम हैदरी, नवनीत नंदे, तरुण वैध, नमन सिंह चौहान, विकास दास मानिकपुरी, जितेंद्र शुक्ला, विजय लक्ष्मी तिवारी, रुक्मणी साहू, शकुंतला मांडले,सागर क्षीरसागर, नरेंद्र ठाकुर, स्वाति तिवारी, शफीक अहमद, आदित्य मिश्रा, बनारस निषाद, राजाराम सिंह, एडवर्ड खटसन, सुरेंद्र बिसेन और अन्य 'आप' कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments