google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'AAP' का स्थानीय विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी.....

Aug 25, 2023
2 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की सद्बुद्धी के लिए 'AAP' ने किया यज्ञ

  • शिवकुमार डहरिया द्वारा चुनाव पूर्व घोषणा का एक तिहाई भी नहीं हुआ काम- नंदन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, 'AAP'

  • ठगा सा महसूस कर रही आरंग विधानसभा की जनता-- नंदन कुमार सिंह

  • विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए स्थानीय लोग- परमानंद जांगड़े, स्थानीय नेता, 'AAP'

  • मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी पार्टी की प्रदेशव्यापी आंदोलन- परमानंद जांगड़े

रायपुर, 25 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। अभियान के इसी क्रम में आज 25 अगस्त को 'AAP' ने आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के खिलाफ प्रदर्शन अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर 'AAP' कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने हेतु सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया।

रायपुर "AAP" जिलाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि शहर की समस्याओं पर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में समय-समय पर ज्ञापन देकर स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराती रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा जनता से किए गए बेबुनियाद वादों और आश्वासनों का एक तिहाई कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधि का विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर पूरा ध्यान होना चाहिए जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता परमानंद जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। 5 साल बीतने को हैं लेकिन अब तक स्थानीय विधायक द्वारा जनता से किए गए वादों का दस प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा विस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादें की गई थीं। वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक के वादें केवल खोखले ही साबित हुए हैं। जिससे मतदाताओं में भारी आक्रोश की भावना है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html