google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीजीपीएससी अनियमितता पर 'आप' का प्रदर्शन....

Sep 29, 2023
2 min read






































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • 30 सितंबर को सीएम हाउस का घेराव करेगी 'आप'

  • CGPSC घोटाला छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ अन्याय- आप

  • पात्र युवाओं का नाम CGPSC मेरिट लिस्ट से गायब- आप

  • नौकरशाहों और राजनेताओं के करीबियों को सूची में मिली जगह- 'आप'

  • पूरे प्रदेश को धांधली की खबर, CM को शिकायत का इंतजार- 'आप'

  • CGPSC की साख के लिए सीबीआई जांच जरूरी- 'आप'

  • युवाओं के सम्मान की लड़ाई को हमेशा रहेगा समर्थन- 'आप'

रायपुर, 28 सितंबर 2023/ सीजीपीएससी गड़बड़ी और घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी सीएम आवास का घेराव कर अपना आक्रोश दर्ज कराएगी। पार्टी सीजीपीएससी प्रकरण की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में 30 सितंबर को 'आप' कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर के 'आप' कार्यकर्ताओं का रायपुर आगमन जारी है।


आम आदमी पार्टी ने शनिवार को होने वाले सीएम हाउस घेराव को लेकर बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। बकौल 'आप' प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को पैसे के लिए बर्बाद कर रही है। प्रदेश में चाहे भर्ती प्रक्रिया हो रोजगार देने की बात हो या बेरोजगारी भत्ता हो इनके नाम से सिर्फ और सिर्फ विज्ञापन की राजनीति हो रही है। कांग्रेस की इस कार्यशैली से प्रदेश के युवाओं में घोर निराशा व्याप्त है।


'आप' के मुताबिक सीजीपीएससी ही नहीं बल्कि साल 2019 से 2023 तक छत्तीसगढ़ की सभी भर्तियां विवादित रही है। मई महीने में पीएससी 2021 के अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसके मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के चयन को लेकर भी बड़ा विवाद खड़ा हुआ। चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल था। जिसे लेकर कांग्रेस सरकार की बड़ी फजीहत हुई।


वहीं, सीजीपीएससी मामले में 'आप' ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों और सत्ताधारी दल के नेताओं के करीबियों का चयन भी प्रथम 20 लोगों की सूची में शामिल होना संदेह की स्थिति उत्पन्न करता है। यही कारण है कि भर्ती परीक्षा के न्याय के लिए राज्य के सभी विद्यार्थियों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में अपील किया है।


साथ ही प्रदेश के छात्रों के लिए हमेशा तत्पर और संघर्षरत रहने का दावा करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीजीपीएससी भ्रष्टाचार के खिलाफ मई में पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। इसके बाद 21 मई को पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काले झंडे दिखाने के मामले में 'आप' कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी भी हुई थी। न्याय और सम्मान की लड़ाई में आगे भी प्रदेश के युवाओं को 'आप' का समर्थन जारी रहेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html