google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में जलभराव की समस्या को लेकर AAP की प्रेस कांफ्रेंस....

Jul 30, 2023
2 min read























  • राजधानी समेत अन्य शहरों में बाढ़ की स्थिति, समय पर सरकार ने नहीं दिया ध्यान: सूरज उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता, आप


  • आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन सौंपकर की थी नालों की सफाई की मांग: उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव, आप


  • स्थानीय मुद्दों को लेकर क्रमवार प्रदेश के 90 विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे आप कार्यकर्ता - अनुषा जोसेफ, प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ


  • मंगलवार को रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्यय के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे 'आप' कार्यकर्ता : विजय झा, जिला सचिव, आप

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात भारी बारिश हुई। लगातार तेज बारिश की वजह से निचले इलाकों और सड़कों में जलभराव की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने आज, रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की है। साथ ही लोगों को कोई समस्या न हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों को ग्राउंड पर जनता के बीच जाना चाहिए। उन्होंने कहा, सेजबहार में एनडीआरएफ की टीम ने वाटर बोट से रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सूरज उपाध्याय ने कहा, शहर की समस्याओं को लेकर न ही कांग्रेस और न बीजेपी का कोई प्रतिनिधि और अफसरों ने भी इस मसले पर ध्यान नहीं दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आज जनता भुगत रही है। राजधानी के सेजबहार गांव में 300 घर आचनक आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लगभग आधा गांव खाली हो चुका है। ऐसे भाठागांव और काठाडीह में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जब राजधानी का यह हाल तो और जगह की क्या बात की जाए। राजधानी में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।


उत्तम जायसवाल ने कहा, अब आम आदमी पार्टी, मंगलवार से जनता की समस्याओं को लेकर सभी जिलों में विधायकों के आवास का घेराव करेगी। मंगलवार को रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्यय के आवास का 'आप' पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घेराव करेंगे। नालों की सफाई के सरकारी दावे खोखले साबित हुए। उन्होंने कहा, इस बाढ़ के चलते लोगों को कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सरकार प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html