प्रदेशवासियों तक केजरीवाल की गारंटी पहुंचाने की रणनीति पर 'आप' की प्रेस कॉन्फ्रेंस..........

छत्तीसगढ़ के 80% गांवों तक आम आदमी पार्टी की सीधी पहुंच- सुरज उपाध्याय, प्रवक्ता, आप
प्रदेश की 14168 गांवों में हुआ ग्राम समितियों का निर्माण और सचिवों की नियुक्ति- सुरज उपाध्याय
46 विधानसभा क्षेत्र में 100 और 13 में 90 प्रतिशत टारगेट पूरा- उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव, आप
छत्तीसगढ़ में हर घर तक केजरीवाल की गारंटी पहुंचाएगी आम आदमी पार्टी- नंदन कुमार सिंह, जिलाध्याय, आप
ग्राम समिति के माध्यम से प्रदेश के हर-घर तक पहुंचाएंगे गारंटी कार्ड- अनुषा जोसेफ, प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर, 23 अगस्त 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी पूरी दमखम के साथ अपनी तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी सोशल मीडिया के साथ-साथ प्रदेश में जमीनी स्तर पर भी अपनी चिरपरिचित रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश में घर-घर तक गारंटी कार्ड को पहुंचाने और ग्रामीण अंचलों तक प्रसार के उद्देश्य से 'आप' ने ग्राम समिति की गठन का जिम्मा पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपा था। जिसे लेकर 'आप' के प्रदेश प्रवक्ता सुरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ और जिलाध्यक्ष रायपुर नंदन कुमार सिंह ने आज 23 अगस्त 2023 (बुधवार) को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बड़ा अपडेट दिया है। इसके मुताबिक 'आप' ने प्रदेश में 80% ग्राम समिति का गठन कर लिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरज उपाध्याय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रजिस्टर्ड/मैप किए गए गांव/वार्ड की कुल संख्या 17541 है। जिसमें प्रदेश में 'आप' ने 80.74% यानि कुल 14168 ग्राम सचिव गठित कर ली है। इसमें 14165 ग्राम सभाओं में नव प्रभार प्राप्त कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर बैठकें आयोजित होती हैं। प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने राज्य के सभी गांव में ग्राम समिति गठन करने का निर्णय लिया था। जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने काम करते हुए प्रदेश के 80% गांवों में ग्राम समिति का गठन कर लिया है।
प्रेस वार्ता में अलसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ ने बताया कि चुनावी राज्यों में आम आदमी पार्टी का संगठन गांव-गांव तक पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी की रणनीति ये है कि छत्तीसगढ़ के सभी गांव में उनकी टीम रहेगी। गांव के उन युवाओं को भी टीम में ग्रुप में शामिल किया जाएगा। जो सोशल मीडिया में सक्रिय हो। उनके जरिए सोशल मीडिया का ग्रुप बनाया जा रहा है। वहीं, रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि इस मिशन के तहत एक गांव के 50 से 69 लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसमें पार्टी के नेता शामिल होंगे। इस ग्रुप के जरिए रोजाना गांव की समितियों को आम आदमी पार्टी के अभियान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस ग्रुप में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घोषणाओं की जानकारी दी जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments