google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ वासियों तक 'आप' की गारंटी पहुंचाने की रणनीति पर 'आप' की प्रेस कॉन्फ्रेंस......

Sep 6, 2023
2 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • हर-घर तक गारंटी कार्ड पहुंचाने के लिए विधानसभा स्तर पर 4 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का होगा आयोजन- गोपाल साहू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष.....

  • केजरीवाल की गारंटी डोर टू डोर पहुंचाएंगे 'आप' के हजारों वालंटियर्स- सुरज उपाध्याय, प्रवक्ता, आप......

  • प्रदेश के 20 हजार गांवों तक गारंटी कार्ड पहुंचाने का लक्ष्य- सुरज उपाध्याय.....

  • ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर लोगों तक पहुंचाएंगे गारंटी कार्ड- सुरज उपाध्याय.....

  • पंजाब के 11 विधायक अभियान को सफल बनाने में करेंगे सहयोग- गोपाल साहू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष...

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए भी लोगों तक गारंटी कार्ड पहुंचाने की रणनीति - नंदन सिंह, जिला अध्यक्ष....

  • केंद्रीय टीम करेगी ट्रेनिंग पूरे अभियान की मॉनिटरिंग- नंदन सिंह, जिला अध्यक्ष.....

  • ट्रेनिंग के बाद प्रदेशभर में 'गारंटी सभा' भी होगी - नंदन सिंह, जिला अध्यक्ष......

रायपुर, 05 सितंबर 2023 - ग्राम समीति गठन के बाद मंगलवार को रायपुर स्थित 'आप' प्रदेश कार्यालय में प्रदेशवासियों तक 'गारंटी कार्ड पहुंचाने की रूपरेखा' पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान 'आप' के प्रमुख प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने बताया कि ग्राम समिति के 25 हजार वालंटियर्स के माध्यम से प्रदेश के हर-घर तक अरविंद केजरीवाल की गारंटी पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि प्रदेश के 20 हजार गांवों तक पहुंचने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर गारंटी कार्ड की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा स्तर पर भी गारंटी कार्ड डोर टू डोर पहुंचाने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं को अभियान की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली स्थित केंद्रीय टीम और पंजाब की 11 विधायक की टीम हर लोकसभा की मोनिटरिंग करेंगे।

सुरज उपाध्याय ने डोर टू डोर कैंपेन की जानकारी देते हुए आगे बताया कि ट्रेंनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी लोगों तक पहुंचाने की हमने तैयारी की है। सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया ग्रुप में एक गांव के 50 से 70 लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिसमें पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। इस ग्रुप के जरिए रोजाना लोगों को आम आदमी पार्टी के अभियान की जानकारी दी जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html