google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अरविंद केजरीवाल की बस्तर रैली पर 'आप' की प्रेस कॉन्फ्रेंस......

Sep 16, 2023
2 min read






























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • 'आप' प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने की प्रेस वार्ता

  • 'आप' प्रभारी संजीव झा ने बीजेपी-कांग्रेस पर बोला हमला

  • बस्तर ने दोनों दलों को दिया मौका- संजीव झा

  • कांग्रेस-बीजेपी ने बस्तरवासियों को छला- संजीव झा

  • छत्तीसगढ़ में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा बस्तर- संजीव झा

  • छत्तीसगढ़ की जनता को 10वीं गारंटी देंगे अरविंद केजरीवाल- संजीव झा

  • प्रदेशवासियों को आम आदमी पार्टी से बढ़ी उम्मीदें- संजवी झा

  • 10वीं गारंटी के बाद भी आएगी केजरीवाल की और गारंटी- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर, 15 सितंबर 2023 आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। जगदलपुर में 16 सितंबर को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का दौरा प्रस्तावित है। जिसे लेकर 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जगदलपुर रैली में प्रदेश की जनता को 'आप' की 10वीं गारंटी की सौगात देंगे।


'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने मौके पर बीजेपी-कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि बस्तर ही वो जगह है जो रायपुर का रास्ता तय करती है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद से बस्तर ने दोनों दलों को मौका दिया। लेकिन बस्तरवासियों से छल करते हुए बीजेपी-कांग्रेस ने बस्तर को केवल लूटने का काम किया है। वहीं अब बस्तर ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर ही नहीं आम आदमी पार्टी से पूरे प्रदेशवासियों की उम्मीदें बढ़ी हैं।


वहीं, 'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने दावा करते हुए कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान की रैली में लाखों बस्तरवासी शामिल होंगे। 16 सितंबर को जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में होने वाली रैली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करेंगे। रैली में प्रदेशभर के 'आप' कार्यकर्ता भाग लेंगे। मंडल व बूथ स्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा 12 सितंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बस्तर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर 'आप' पदाधिकारियों से जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में प्रायोजित रैली से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html