छत्तीसगढ़ घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक के बाद 'AAP' की प्रेस कॉन्फ्रेंस...........
'हमर गांव-हमर सुझाव' की तर्ज पर फीडबैक लेगी AAP- आनंद मिरी
घोषणा पत्र हेतु सुझाव के लिए 'AAP' ने जारी किया क्यू आर कोड, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी
घोषणा पत्र नहीं धोखा पत्र जारी करती है कांग्रेस-बीजेपी- आनंद मिरी
गारंटी कार्ड में प्रदेशवासियों की जरूरतों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- अन्यतम शुक्ला, सचिव, घोषणा पत्र समिति
फीडबैक के लिए पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे घोषणा पत्र समिति के 21 सदस्य- नंदन सिंह, - AAP
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर, 11 अगस्त 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आज 11 अगस्त 2023 (शुक्रवार) को घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष इंजि. आनंद प्रकाश मिरी, सचिव अन्यतम शुक्ला और रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ 'AAP' घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष इंजि. आनंद प्रकाश मिरी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को ठगने के अलवा कुछ नहीं किया है। उनकी पार्टी का घोषणा पत्र बंद कमरे में बनी और केवल कागज में ही सिमटकर रह गई है। लोग अब उनके घोषणा पत्र को धोखा पत्र कहने लगे हैं। इसके ठीक विपरीत आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है उसको सरकार बनते ही लागू करने में लग जाती है। उदाहरण के रूप में जैसे दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने करके दिखाया है।
प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा समिति के सचिव अन्यतम शुक्ला ने बताया कि आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र "हमर गांव - हमर सुझाव" के नारे के साथ प्रदेश के सभी वर्गों, किसानों, धान का समर्थन मूल्य, युवाओं को रोजगार, महिलाओं, मजदूरों, सविंदा कर्मचारियों, अनियमित कर्मचारियों, सभी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों, शिक्षकों, व्यवसायियों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पलायन करने वाले मजदूरों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली पानी, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए पेंशन जैसी प्रदेशवासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने वाला होगा।

साथ ही आनंद मिरी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में हर विधानसभा की अपनी अलग समस्या है। आम आदमी पार्टी प्रदेश के सुदूर गांव के बूथ स्तर तक के व्यक्ति से सुझाव लेकर अपनी गारंटी पत्र बना रही है। मौके पर ईमेल- aapcg2023@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर- +917880036611 जारी करते हुए उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़वासी अपना सुझाव इमेल, व्हाट्सएप, क्यू आर कोड आधारित ऑनलाइन फॉर्म के साथ ही पेन-पेपर पर लिखकर अपने गांव के पार्टी कार्यकर्त्ताओं को भी दे सकते हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ 'AAP' घोषणा पत्र समिति के 21 सदस्यों में अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, सचिव अन्यतम शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी, गोपाल साहू, आकांक्षा सिंह, वादूद आलम, भानू प्रकाश चंद्रा, सूरज उपाध्याय, विशाल केलकर, उत्तम जायसवाल, एडवोकेट प्रियंका शुक्ला, धरमदास भार्गव, दुर्गा झा, शीत चंद्राकर, मेहरबान सिंह, प्रकाश ठाकुर, सलीम काजी, एडवोकेट डीपी यादव, डॉ. एसके अग्रवाल, अमित हिरवानी और तरुणा बेडरकर शामिल हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments