google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर दक्षिण में निकाली गई 'आप' की बदलाव यात्रा....

Oct 5, 2023
2 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • बाइक रैली के रूप में निकली 'आप' की बदलाव यात्रा

  • रैली में 'आप' कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी हुए शामिल

  • कांग्रेस-बीजेपी की कार्यशैली से त्रस्त जनता चाहती है बदलाव- 'आप'

रायपुर, 04 अक्टूबर 2023-रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा निकाली। आज शाम 4 बजे राजेन्द्र नगर स्थित बुढ़ीमाता मंदिर से बाइक रैली के रुप में परिवर्तित 'आप' की बदलाव यात्रा की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और रायपुर दक्षिण के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया कि प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा जारी है। आज रायुपर दक्षिण में वाहन रैली के रूप में राजेन्द्र नगर स्थित बुढ़ीमाता मंदिर से बदलाव यात्रा निकाली गई। यात्रा नेता चौक, काली मंदिर, ओसीएम चौक, छोटापारा, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकाली पारा, पुरानी बस्ती, दंतेश्वरी चौक, लाखेनगर, रायपुरा, चंगोराभाठा, प्रोफेसर कॉलोनी, भाटागांव चौक, मठपुरैना, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका होते हुए टिकरापारा पर संपन्न हुई।

विजय कुमार झा ने बताया कि टिकरापारा स्थित हरदेवलाला चौक पर आम आदमी पार्टी के आम सभा के साथ बदलाव यात्रा का समापन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनका मैं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही कांग्रेस-बीजेपी पर हमला करते हुए झा ने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस-बीजेपी ने लगातार धोखा किया है। इसलिए छत्तीसगढ़ की त्रस्त जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश सहसचिव मुन्ना बिसेन, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा, रायपुर जिलाध्यक्ष सह प्रत्याशी रायपुर पश्चिम नंदन सिंह, रायपुर जिला उपाध्यक्ष तरूण बैद्य, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरबक्क्षानी, लोकसभा सचिव पलविंदर सिंह पन्नू समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html