google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आप की नामांकन प्रक्रिया पूरी....

Oct 27, 2023
2 min read














































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • प्रत्याशियों के समर्थन में 30 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में भगवंत करेंगे रोड शो - आप

  • रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण और आरंग विधानसभा सीटों के लिए आप प्रत्याशियों ने भरा नामांकन - आप

  • रायपुर पश्चिम से नंदन सिंह और उत्तर से विजय गुरुबकशानी ने भरा है नामांकन फॉर्म - आप

  • रायपुर ग्रामीण से तरुण वैद्य और आरंग से परमानंद जांगड़े ने दाखिल किया नामांकन

रायपुर, 26 अक्टूबर 2023-आम आदमी पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले के 4 विधानसभा रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर और आरंग विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। रायपुर पश्चिम से नंदन सिंह रायपुर उत्तर से विजय गुरुबकशानी, रायपुर ग्रामीण से तरुण वैद्य और आरंग से परमानंद जांगड़े ने अपना नामांकन फॉर्म भर दिया है। आम आदमी पार्टी ने बयान जारी करते हुए बताया की पार्टी ने चारों सीटों पर पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं को मौका दिया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने अब तक कुल 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। इन सभी सीटों पर सर्वे के आधार पर उम्मीदवार दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने बताया कि पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, वो सभी अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रीय हैं. हमारी टीम के सर्वे में भी लोगों ने उन्हें बेहतर प्रत्यासी बताया था, जिसके आधार पर हमने उन्हें मौका दिया है. खास कर बस्तर संभाग में हमारे कई प्रत्यासी जमीन पर लगातार कई सालों से काम कर रहे हैं. उन्हें लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार चुनाव में भी उन्हें जनता अपार समर्थन देगी |

आम आदमी पार्टी रायपुर जिले इन चारों सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण सभी सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। डोर टू डोर से लेकर पदयात्रा और जनसभाओं के जरिए जनता तक पहुंच रहे हैं। पार्टी ने ये भी बताया कि 30 अक्टूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राजधानी रायपुर में रोड शो करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html