google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्थानीय मुद्दों पर AAP का विधायक आवास घेराव अभियान जारी.......

Aug 14, 2023
3 min read





















































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा की सद्बुद्धी के लिए AAP ने किया यज्ञ- उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव, आप

  • अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा चुनाव पूर्व घोषणा का दस प्रतिशत भी नहीं हुआ काम- मुन्ना बिसेन, प्रदेश सह सचिव, आप

  • ठगा सा महसूस कर रही धरसींवा विधानसभा की जनता- अनुषा जोसेफ, प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ

  • विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हुए स्थानीय लोग- विजय झा, प्रवक्ता, आप

  • मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी पार्टी की प्रदेशव्यापी आंदोलन- नंदन सिंह, जिला अध्यक्ष, रायपुर

रायपुर - 13 अगस्त 2023, छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के आवास का घेराव कर रही है। अभियान के इसी क्रम में आज 11 अगस्त को 'APP' ने धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के निवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर 'APP' ने स्थानीय विधायक द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने हेतु सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया कि रायपुर जिले के धरसीवा विधानसभा से निर्वाचित अनीता शर्मा द्वारा क्षेत्र के मतदाताओं से किए गए वादे को पूरा नहीं किया गया है l सद्बुद्धि यज्ञ व घेराव बाजार चौक साकरा में किया गयाl सब तरफ गड्ढे, जल भराव, सड़कों का अभाव व्याप्त है l उन्होंने मांडर सिलयारी अंडर ब्रिज बनाने का वादा किया थाl जो कि केवल चुनावी वादा ही साबित हुआ।

विजय झा ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि 5 साल बीतने को हैं लेकिन अब तक स्थानीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा जनता से किए गए वादों का दस प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। अनिता योगेंद्र शर्मा ने विस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादें की गई थीं। वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक जी के वादें केवल खोखले ही साबित हुए हैं। जिससे मतदाताओं में आक्रोश की भावना है।

साथ ही ' APP ' प्रवक्ता विजय झा ने कहा कि जनहित की समस्याओं को लेकर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही इस मसले पर ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आज जनता भुगत रही है। बारिश के दिनों में संक्रामक बिमारियों का प्रसार तेजी से होता है इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।

गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत 01 अगस्त 2023 से राजधानी रायपुर के विस क्षेत्र रायपुरा पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ हुई थी। " APP " कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्टी ने विधायक की सदबुद्धि हेतु यज्ञ-हवन कर अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश दर्ज कराया था।

वहीं, विरोध प्रदर्शन में उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव, मुन्ना बिसेन प्रदेश सह सचिव, अनुषा जोसेफ प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पलविंदर पन्नू लोकसभा सचिव, प्रदुम्न शर्मा प्रदेश यूथ सह सचिव, नंदन सिंह जिला अध्यक्ष, विजय झा जिला सचिव, कलावती मार्को जिला अध्यक्षललिता मांडेकर ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेंद्र बिसेन, राम कुमार गुप्ता,वीरेंद्र पवार, महेंद्र बिसेन, राजेन्द्र डागा, विजय लक्ष्मी तिवारी, गौरव सिंह, विकास दास मानिकपुरी, बलवंत सिंह तेजेन्द्र चन्द्राकर, विशाल मेरिशा व अन्य सैकड़ों लोग शामिल रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html