google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्थानीय मुद्दों पर 'आप' का विधायक आवास घेराव अभियान जारी.........

Aug 13, 2023
2 min read




















































  • कल होगा धरसींवा विधायक सुनीता योगेंद्र शर्मा के आवास का घेराव

  • विधायक सुनीता योगेंद्र शर्मा की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ-हवन करेगी AAP

  • विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होंगे स्थानीय लोग- AAP

  • बेबुनियाद वादों से धरसींवा विधानसभा के मतदाताओं से हुई ठगी- AAP

  • सुनीता योगेंद्र शर्मा के वादाखिलाफी पर "AAP" का विरोध प्रदर्शन

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर, 12 अगस्त 2023 छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के आवास का घेराव कर रही है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2023 को धरसींवा विस क्षेत्र विधायक सुनीता योगेंद्र शर्मा के निवास का घेराव कर 'आप' अपना विरोध दर्ज कराएगी। साथ ही विधायक द्वारा मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने के लिए 'आप' सद्बुद्धि यज्ञ का भी आयोजन करेगी।


आम आदमी पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि शहर की समस्याओं पर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में समय-समय पर ज्ञापन देकर स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराती रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में संक्रामक बिमारियों का प्रसार तेजी से होता है इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।


कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। 5 साल बीतने को हैं लेकिन अब तक स्थानीय विधायक द्वारा जनता से किए गए वादों का दस प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। सुनीता योगेंद्र शर्मा द्वारा विस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादें की गई थीं। वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक जी के वादें केवल खोखले ही साबित हुए हैं। जिससे मतदाताओं में भारी आक्रोश की भावना है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html