google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजधानी रायपुर में 'आप' प्रत्याशी नंदन सिंह के नेतृत्व में आप की गारंटी सभा.....

Oct 17, 2023
2 min read










































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान

  • रायपुर में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग- 'आप'

  • रायपुर पश्चिम विधानसभा की सम्मानित जनता का सहयोग के लिए आभार- नंदन सिंह, प्रत्याशी, आप

  • कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हैं स्थानीय लोग- नंदन सिंह, प्रत्याशी, आप

  • पंजाब के लोगों को मिल रहा 'आप' की गारंटी का लाभ- अनमोल गगन मान, पर्यटन मंत्री, पंजाब

  • किसानों को सिंचाई के लिए 'आप' ने दिया अतिरिक्त बिजली- अनमोल गगन मान

  • पंजाब के सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्य में आया सुधार- अनमोल गगन मान

  • छत्तीसगढ़ की जनता में 'आप' की गारंटी को लेकर उत्साह- मान

  • कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर में भी आयोजित की गई गारंटी सभा- 'आप'

रायुपर, 16 अक्टूबर 2023 पंजाब की टूरिज़्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज उन्होंने राजधानी रायपुर में 'आप' उम्मीदवार नंदन सिंह द्वारा आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। गारंटी सभा कार्यक्रम को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उत्साहित पार्टी समर्थक और स्थानीय जनता ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

रायपुर पश्चिम विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नंदन सिंह के नेतृत्व में रायपुर स्थित टाटीबंध पानी टंकी मैदान में शाम 4 बजे गारंटी सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने स्थानीय लोगों को संबोधित कर पार्टी के रीति-नीति से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों की जमकर आलोचना की।

अनमोल गगन मान ने कहा, पार्टी दिल्ली और पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। पहले जो किसान दस-दस घंटे जनरेटर चलाकर सिंचाई करते थे, अब उन्हीं किसानों को सिंचाई के लिए पार्टी अतिरिक्त बिजली दे रही है। पंजाब के खस्ताहाल सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण कर 'आप' सरकार ने सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार कर उनका अपोलो और फोर्टिश मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल जैसा कायाकल्प कर दिया है।


अनमोल गगन मान ने कहा, पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने गांव-गांव में मोहल्ला क्लिनिक खोलकर पंजाबवासियों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है। इस सभा में सह प्रभारी, हरदीप सिंह मुंडिया, प्रदेश सचिव, उत्तम जायसवाल, महिला विंग की अध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश प्रवक्ता सुरज उपध्य्याय भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गारंटी को डोर टू डोर कैंपेन और गारंटी सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट के माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। बता दें कि आज प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर में भी गारंटी सभा का आयोजन किया गया। यहां भी मान ने स्थानीय जनता को संबोधित किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html