छत्तीसगढ़ में 'आप' की बदलाव पदयात्रा जारी....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर स्थित बीरगांव में 'आप' ने निकाली बदलाव यात्रा
बदलाव यात्रा में शामिल हुए सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया- 'आप'
'आप' कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पदयात्रा में हुए शामिल-आप
सरकार की गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त- 'आप'
रायपुर, 10 सितंबर 2023/आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया के नेतृत्व में आज रायपुर के बीरगांव क्षेत्र के व्यास तालाब चौक से बदलाव पदयात्रा निकालकर मूलभूत व्यवस्थाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पीने के पानी की अनुपलब्धता से प्रदेशवासी गंभीर स्थिति में हैं।

'आप' प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने इस दौरान कहा कि दिल्ली और पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना तो बिजली, शिक्षा, इलाज, पानी समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त और बेहतर हुईं है। वहीं, इसके उलट बीजेपी शासित प्रदेशों में सुनियोजित तरीके से स्कूल बंद किए जा रहे हैं, बिजली के बिल तो आ रहे हैं पर बिजली नहीं मिल पा रही है। चारों ओर भ्रष्टाचार और तानाशाही का आलम है।

हरदीप सिंह मुंडिया ने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बेहतर स्कूल नहीं बना सकते उनसे बड़े मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों की उम्मीद करना बेईमानी है। आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तभी इस तरह के संस्थान हर जिलों में प्रभावी रूप से खुल सकते हैं। दोनों दलों की मिली-जुली नीति से आम जनता त्रस्त है। वहीं, बदलाव पदयात्रा में तरूण वैद्य, केएस नायडू और विजय गुरूबक्क्षानी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ 'आप' कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments